Lakhimpur Khiri News: तालाब में नहाते समय डूबा युवक, मौत से मचा कोहराम
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 30 -- Lakhimpur Khiri News: पिपरझला। गांव के पास तालाब में नहाते समय एक युवक डूब गया। पास में मौजूद लोगों ने जब उसे निकाला तो बहुत देर हो चुकी थी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टपार्टटम के लिए भेजा है। मितौली थाना क्षेत्र के सिद्धपुर मुरासा गांव निवासी 27 वर्षीय बबलू पुत्र रमेश बुधवार को गांव के तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। जब वह काफी देर तक नहीं निकला तो पास में मौजूद गांव के ही लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव के लोगों ने शव को तालाब से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते है कि बबलू की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसका एक बेटा है। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.