Lakhimpur Khiri News: तालाब में डूबने से युवक की मौत
लखीमपुरखीरी, जुलाई 26 -- Lakhimpur Khiri News: क्षेत्र के गांव रसूलपुर तफज्जुल हुसैन में एक युवक का शव गांव के तालाब में तैरते हुए देखे जाने से हड़कंप मच गया। युवक की पहचान गांव के अवधेश उर्फ डल्ला पुत्र रामपाल के रूप में हुई है। अवधेश उर्फ डल्ला (30) रविवार को दोपहर बाद घर से अचानक लापता हो गया। शाम 7 बजे करीब गांव के पश्चिम तालाब में शव तैरते हुए देखे जाने से हड़कंप मच गया। गांव वालों ने गहरे तालाब से कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाल लिया है। गांव वालों का कहना है कि शराब पीने का आदी था। वह शौच के लिए तालाब पर गया, जहां फिसल जाने से गहरे पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई है। यह भी पढ़ें- Mohoba News: घर से गायब युवक का शव तालाब में मिलने से मचा हड़कंप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.