लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। नगर में जलनिकासी व्यवस्था की बदहाल स्थिति का असर अब शिक्षण संस्थानों पर भी दिखाई देने लगा है। कोतवाली से लेकर टेहरा तिराहे और निघासन रोड तक नालों की सफाई नहीं होने के चलते कई स्थानों पर नाले चोक पड़े हैं। जलनिकासी बाधित होने से बारिश का पानी बल्देव वैदिक इंटर कॉलेज परिसर में भर गया है। स्थिति यह है कि कॉलेज परिसर में करीब एक फुट तक पानी जमा होने से पूरा परिसर तालाब जैसा नजर आ रहा है। लगातार जलभराव के चलते विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज परिसर में भरे गंदे पानी के कारण पठन-पाठन वाले कमरों तक भी पानी पहुंचने की स्थिति बनी हुई है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, पानी के साथ जलीय जीव-जंतुओं के परिसर और कमरों की ओर आने की आशंका भी बनी ह...