Lakhimpur Khiri News: ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दिया ब्लैक बेल्ट टेस्ट
लखीमपुरखीरी, जुलाई 6 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। रविवार दिनांक को पलिया ताइक्वांडो एकेडमी के पांच खिलाडियों ने ब्लैक बेल्ट के लिये टेस्ट दिए। यह टेस्ट चीफ़ कोच प्रदीप कुमार व पलिया हैड कोच अरुण तिवारी नें लिए। टेस्ट में अरनव अवस्थी, प्रवर अवस्थी, अर्जित सिंह, आरव माहेश्वरी व उत्कर्ष सिंह ने बेसिक्स, स्तान्स, फंडामेंटल, पूमसे, बोर्ड ब्रेकींग, किकिन्ग, अटैक डिफेंस आदि में शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में ब्लैक बेल्ट अर्हम रंजन, अरिहंत रंजन, कुशाग्र प्रजापति सहित चन्दन निषाद, कृष्णा वर्मा, चंद्र प्रकाश मिश्रा आदि सीनियर खिलाड़ियों तथा अभिभावकों ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टेस्ट में पास सभी खिलाड़ियों को कुकिवान कोरिया द्वारा ब्लैक बेल्ट सर्टिफ़िकेट प्रदान किये जाएंगे। यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन हुआ
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.