लखीमपुरखीरी, सितम्बर 17 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। तहसील परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच चोरी की घटना सामने आने से सवाल खड़े हो गए हैं। खतौनी खिड़की के सामने टीनशेड में विधि व्यवसाय करने वाले सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार के स्थान से पंखा चोरी हो गया। बुधवार सुबह वह अपने स्थान पर पहुंचे तो पंखा गायब मिला। राकेश कुमार का कहना है कि तहसील परिसर में रात के समय भी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहती है। इसके बावजूद परिसर से सामान चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी तहसील परिसर में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...