लखीमपुरखीरी, जुलाई 5 -- Lakhimpur Khiri News: तहसील मितौली में आए दिन सामने आ रहे विवादों के बीच एक और मामला सामने आया। इस बार तहसील में तैनात संग्रह अमीन के साथ मारपीट कर्मचारियों के बीच मनमुटाव की तस्वीर वयां कर रहा है। अमीन की तहरीर पर पुलिस ने अनुसेवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मितौली तहसील में तैनात संग्रह अमीन रईस अहमद ने अनुसेवक राजसरन सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि अनुसेवक ने कुर्सी व हाथ पैरों से हमला कर दिया। इससे सिर में गम्भीर चोटें आई हैं। पुलिस ने संग्रह अमीन की तहरीर पर अनुसेवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी तहसीलदार दिनेश कुमार ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। अनुसेव...