Lakhimpur Khiri News: तहसीलदार के तबादले पर अधिवक्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 30 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। तहसील गोला में तहसीलदार अरुण कुमार सोनकर का धौरहरा तबादला होने की खबर मिलते ही अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। तबादले की जानकारी मिलते ही तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। देखते ही देखते मिठाई बांटने का सिलसिला शुरू हो गया और अधिवक्ताओं ने इसे अपनी खुशी का अवसर बना लिया। तहसीलदार अरुण कुमार सोनकर को धौरहरा में न्यायिक तहसीलदार के पद पर तैनात किया गया है। उनके स्थान पर गोला तहसील की जिम्मेदारी दीपक कुमार सिंह को सौंपी गई है। नए तहसीलदार की तैनाती से तहसील के प्रशासनिक और राजस्व संबंधी कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है। खास बात यह रही कि अरुण कुमार सोनकर के तबादले की सूचना पर अधिवक्ताओं ने जिस तरह मिठाई बांटकर खुशी मना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.