लखीमपुरखीरी, जुलाई 13 -- Lakhimpur Khiri News: पुराने एसपी बंगला मौदान में एक किशोर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर तलवार से केक काटा। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस आरोपियों को थाने लाई। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।वायरल वीडियो में एक किशोर कार के बोनट पर केक रखकर उसे तलवार से काटता हुआ दिखाई दे रहा। मौके पर मौजूद उसके कुछ साथी भी जन्मदिन का लुप्त उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताते चले कि एसपी बंगला के जर्जर हो जाने की वजह से यहां पर जगह खाली हो गई। इसी खाली जगह पर सोमवारी बाजार लगती है। रविवार को किशोरों ने खाली जगह देखकर केक काटा। वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद किशोरों की पहचान करते हुए उन्हें कोतवाली लाई जहां पर पूछत...