Lakhimpur Khiri News: तलवार के साथ महिला गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- Lakhimpur Khiri News: पुलिस ने एक महिला को अवैध तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से करीब 45 अंगुल लंबी तलवार बरामद हुई है। महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पहाड़ियापुर मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास एक महिला तलवार लेकर खड़ी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर महिला भागने लगी, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम कुसुमा देवी पत्नी तीरथ राम निवासी बाजारपुरवा मजरा पहाड़ियापुर थाना धौरहरा बताया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी और बरामदगी की पूरी कार्रवाई नियमानुसार की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.