लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: फरधान। अवैध असलहों की धरपकड़ में फरधान पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। कैमहरा मोड़ के पास नहर पटरी से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से 315 बोर का देशी तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना अध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम कैमहरा मोड़ नहर पटरी के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालत में दो युवक दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी में उनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जुबैर पुत्र बरकत (32) निवासी गौरिया और असलम अली पुत्र मोहर्रम अली (50) निवासी टीकर कोढ़ैया के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदम...