लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। खमरिया थाना क्षेत्र में मोहम्मदापुर गांव के पास बाइक सवार 3 बदमाशों ने सराफ से जेवर और नकदी भरी बैग लूट ली। बदमाशों ने बाइक को धक्का मारकर पहले गिराया। फिर सराफ को तमंचा दिखाकर बैग छीन ली। सराफ के मुताबिक बैग में करीब ढाई किलो चांदी और 20 ग्राम सोने के जेवरात सहित 10,000 रुपयों की नकदी रखी थी। पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी है।खमरिया थाना क्षेत्र के मड़वा गांव निवासी संतशरण दास की सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र में समोदीडीह चौराहे पर सोने चांदी की दुकान है। मंगलवार की शाम संतशरण दुकान बन्द करके बाइक से अपने घर मड़वा जा रहे थे। संतशरण के मुताबिक मोहम्मदापुर गांव के पास एक बाइक पर सवार 3 लोग पीछे से आ गए। जिन्होंने लात मारकर सन्तशरण को बाइक समेत गिरा दिया। जिसके बाद तमंचे की नोक प...