लखीमपुरखीरी, अगस्त 26 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस ने एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। 26 अगस्त को कोतवाली सदर पुलिस टीम ने बांसखेड़ा गांव जाने वाले रोड पर चेकिंग के दौरान अभिषेक वर्मा उर्फ गोलू पुत्र राजेश कुमार निवासी बांसखेड़ा को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...