लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। ढखेरवा पुल से एक महिला ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। महिला नहर के गहरे पानी में गोते खाने लगी। महिला को डूबता देख कुछ लोग रस्सी के सहारे नहर में उतरे और उसे बाहर निकाला। ढखेरवा पुलिस ने महिला को सीएचसी रमियाबेहड़ पहुंचाया। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खबर लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला की उम्र करीब 60 वर्ष है। उसके हाथ पर परिक्रमा प्रसाद नाम गोदा हुआ है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: नहर में कूदी युवती का शव दो दिन बाद मिला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...