Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा पुल से नहर में कूद गई युवती, लापता
लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा पुल से मंगलवार दोपहर एक युवती शारदा नहर में कूद गई। युवती को डूबता देख वहां पर मौजूद एक बस ड्राइवर बचाने के लिए नहर में कूद गया। युवती पानी के तेज बहाव के चलते कुछ ही देर में डूबकर गहरे पानी में लापता हो गई। इस दौरान बचाने उतरा ड्राइवर भी गहरे पानी में डूबने लगा। नहर किनारे मौजूद दो युवक भी नहर में उतर गए और ड्राइवर को बाहर निकाला। घटना के समय दो घड़ियाल भी नहर में घूमते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने ड्राइवर को इलाज के लिए सीएचसी भेजा है। युवती की तलाश जारी है। निघासन के परागी पुरवा निवासी विद्यासागर की 18 वर्षीय पुत्री चांदनी जो मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है, ढखेरवा पुल से शारदा नहर में कूद गई। युवती को नहर में डूबता देख मेरठ निवासी बस ड्राइवर जीशान बचाने के लिए नहर में कूद गया। जीशान न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.