लखीमपुरखीरी, सितम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। तीन दिन से लगातार हो रही बारिस से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीच-बीच में चलने वाली तेज हवा से जहां फसलें गिर गई हैं तो वहीं न जाने कितने पेड़ बिजली के तारों और रास्तों पर गिरे पड़े हैं। ढखेरवा इलाके में शुक्रवार सुबह से फेल हुई बिजली की सप्लाई रविवार शाम तक चालू नहीं हो सकी थी। खराब मौसम के चलते बिजली कर्मियों को लाइनें सही करने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: लगातार बारिश से आफत, ढखेरवा हाईवे पर गिरे पेड़ और खंभे, यातायात ठपबिजली की सप्लाई प्रभावित रविवार सुबह ढखेरवा निघासन हाईवे पर रौली पुरवा के पास पेड़ गिरने से आवागमन बंद हो गया। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से पेड़ को किसी तरह हाईवे से हटाया। पिछले तीन दिनों में जगह-जगह पर बिजली क...