Lakhimpur Khiri News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर हुआ पौधरोपण, प्रतिमा की घोषणा
लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। भारतीय जनसंघ के संस्थापक महान शिक्षाविद् एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने ईओ मुकेश कुमार मिश्रा और पालिका परिवार के साथ लक्ष्मी नगर कॉलोनी स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में पौधारोपण किया। पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र की एकता अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर प्रवक्ता थे। भारतीय जनसंघ के संस्थापक के रूप में उन्होंने देश को नई दिशा दी। उन्होंने घोषणा की कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में शीघ्र ही उनकी प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पार्क में मौजूद बच्चों ने झूलों की मरम्मत और नए झूले लगाए जाने की मांग की। यह भी पढ़ें- Sasaram News:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.