Lakhimpur Khiri News: डीसीएम में केला लाद रहे सात मजदूर हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसे
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 5 -- Lakhimpur Khiri News: बेलरायां। तिकुनियां कोतवाली क्षेत्र के भूलनपुर गांव में रविवार को डीसीएम पर केला लादते समय सात मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को निघासन सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार बाद गंभीर रूप से झुलसे दो मजदूरों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। निघासन सीएचसी में मौजूद मोलहेपुरवा गांव के मजदूर अरविंद कुमार ने बताया कि अन्य मजदूरों के साथ वह भी भूलनपुर गांव निवासी शिवम वर्मा के खेत से केलों की गहर काटने गए थे। केले खरीदने आए व्यापारी की डीसीएम खेत से कुछ दूर खड़ंजे पर खड़ी थी। उसने बताया कि सभी मजदूर केला खरीदने आए ठेकेदार राहुल, करन, सर्वेश और मनोज वर्मा के साथ खेत में गए थे। वह अन्य मजदूर के साथ खेत में लगे पेड़ों से केले की गहर को क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.