लखीमपुरखीरी, जुलाई 12 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। रविवार को सीओ शिवम कुमार और कोतवाल अवधराज सिंह ने सावन में निकलने वाली कांवड़ यात्राओं को लेकर इलाके के लोगों के साथ कोतवाली में बैठक की। बैठक में पूरे इलाके के धर्मगुरू, कांवड़ियों को ले जाने वाले, डीजे संचालक तथा मीट दुकानदारों के अलावा अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। उनको आला अफसरों से मिले दिशानिर्देश दिए गए। सावन में कांवड़ यात्राओं को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हुई बैठक को संबोधित करते हुए सीओ शिवम कुमार ने कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों से कोई समझौता न करने की बात कही। यह भी पढ़ें- Haridwar News: कांवड़ यात्रा: होटल-ढाबा संचालकों को पुलिस की हिदायत उन्होंने कांवड़ लाते समय डबल ट्रैक्टर-...