लखीमपुरखीरी, जुलाई 2 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अमेठी के मजरा महादेव में डीएम से बच्चों की गुहार का वीडियो वायरल हो रहा है। बच्चों ने डीएम से सड़क का निर्माण करवाने की मांग की है। बता दें कि मजरा महादेव की सड़क जर्जर है। वहीं बारिश होने से सड़क पर पानी भर गया है। इसके कारण लोगों को आने-जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और किसानों को हो रही है। गुरुवार को परेशान बच्चों ने पानी में खड़े होकर वीडियो बनाया। उन्होंने जिलाधिकारी से सड़क दुरुस्त करवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...