लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- Lakhimpur Khiri News: श्रावण माह में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरदोई पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई वाहन चालकों सहित स्थानीय कांवड़ियों के लिए परेशानी का कारण बनती नजर आ रही है। मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र की सीमा से लगे नेशनल हाईवे-30 पर गोमती नदी पुल के बाद शुरू होने वाली हरदोई पुलिस ने हाईवे से हरदोई की ओर जाने वाले डिवाइडर कट को बोल्डर रखकर अस्थायी रूप से बंद करा दिया है। इस व्यवस्था के चलते पिहानी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज सहित अन्य क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहनों को कई किलोमीटर तक विपरीत दिशा में सफर करना पड़ रहा है। इससे न केवल आम वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है, बल्कि कांवड़ियों के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों के लिए खुशखबरी, इस एक्सप्रेसवे पर शिवभक्तों की ...