लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- Lakhimpur Khiri News: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्राथमिक अनुभाग में हेड ब्वाय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन एवं वाइस कैप्टन के चयन के लिए बहु चरणीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता आत्मविश्वास अनुशासन और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा। चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण में वृक्षों और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए डिजिटल माध्यम से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय के अनुसार डिजिटल माध्यम अपनाने से कागज की खपत में 99 प्रतिशत से अधिक की बचत हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...