लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 1 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। डायल 112 की तत्परता एक बार फिर सर्पदंश पीड़ित महिला के लिए जीवनरक्षक साबित हुई। घर में सफाई के दौरान जहरीले सर्प के डसने से गंभीर हुई महिला को पीआरवी टीम ने सूचना मिलने के महज 15 मिनट के भीतर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुआ पहुंचा दिया। समय पर उपचार मिलने से महिला की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। गोंधिया निवासी गायत्री (32) पत्नी शंकर बुधवार रात करीब 10 बजे घर में साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। घर पर तत्काल वाहन की व्यवस्था न होने से परिजन परेशान हो उठे। मुश्किल घड़ी में परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी 7928 की टीम सक्रिय हो गई और बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची। टीम ने गं...