Lakhimpur Khiri News: डयूटी से वापस आ रही एएनएम के साथ दिनदहाड़े लूट
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। ढखेरवा चौकी इलाके के गांव से ड्यूटी कर वापस सीएचसी जा रही एक एएनएम के साथ लूट की घटना हो गई। बाइक सवार लुटेरे ने एएनएम के कानों से करीब पचास हजार रुपये कीमत के सोने के कुंडल नोंच लिए। विरोध करने पर एएनएम से मारपीट भी की। लूट की सूचना पर ढखेरवा चौकी की पुलिस और सीएचसी का स्टाफ मौके पर पहुंचा और मामले में छानबीन शुरू की। घटना शारदानगर थाना क्षेत्र में हुई।मूलरूप से जिला कौशाम्बी की रहने वाली रेखा देवी रमियाबेहड़ सीएचसी में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार वह ढखेरवा चौकी इलाके के रायपुर गांव में ड्यूटी करने गईं थी। डयूटी कर वापस आने के लिए रायपुर बंधे पर जब वह सवारी का इंतजार कर रही थी, तभी एक बाइक सवार आया और ढखेरवा तक छोड़ देने की बात कहते हुए बाइक पर बैठा लिया। शारदानगर थाना क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.