लखीमपुरखीरी, अगस्त 5 -- Lakhimpur Khiri News: अवैध रूप से संचालित डग्गामार बसों और टैक्सियों के विरोध में मंगलवार से रोडवेज अनुबंधित बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर चले गए। आंदोलन के चलते लखीमपुर डिपो की 85 अनुबंधित बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहा। इससे यात्रियों को असुविधा होने की आशंका थी, हालांकि एआरएम गीता सिंह ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 30 से 35 अतिरिक्त बसें मंगाई गईं, जिससे यात्रियों को अधिक परेशानी नहीं हुई। अनुबंधित बस स्वामियों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतिदिन करीब 70 अवैध बसें और टैक्सियां लखनऊ, गोला, शाहजहांपुर तथा बहराइच मार्गों पर बेखौफ संचालित हो रही हैं। यह भी पढ़ें- Banda News: बिना परमिट दौड़ रही रोडवेज बसों को लेकर आरटीओ व आरएम तलब उनका कहना है कि इन वाहनों के कारण रोड...