लखीमपुरखीरी, अगस्त 7 -- Lakhimpur Khiri News: बिना परमिट, फिटनेस और नियमों को दर किनार कर सवारियां लेकर सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग का अभयान जारी है। गुरुवार को एआरटीओ ने अधिकारियों के साथ संयुक्त अभियान चलाया। अवैध रूप से चलते मिले वाहनों को सीज किया गया वहीं कई वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ ने अवैध परिवहन व डग्गामार वाहनों के खिलाफ मिशन आरोही अभियान लगातार चलता रहेगा। एआरटीओ शांतिभूषण पाण्डेय ने बताया कि गुरुवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग के अधिकारी भी साथ में रहे। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से संचालित होने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलता रहेगा। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: ओवरलोड पर सीज किए गए चार ट्रक एआरटीओ ने बताया कि पांच व छह अगस्त को चलाए गए अभियान के दौरान 20 वाहनों को सीज ...