Lakhimpur Khiri News: ठेकेदार पर तीन लाख से अधिक मजदूरी दबाने का आरोप
लखीमपुरखीरी, अगस्त 20 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा। राप्ती नदी में तीन महीने तक कटानरोधी कार्य कराने के बाद ठेकेदार पर मजदूरों ने तीन लाख रुपये से अधिक मजदूरी का भुगतान न करने की शिकायत कोतवाली में की है। ग्राम शहबाजपुर निवासी बलऊ, विकास, श्रीकेशन, उमेश, सुल्हू, सुमन, मुन्नीलाल, मैना, विद्याराम, छोटू, राहुल और सुनील समेत मजदूरों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि क्षेत्र के प्रतापीबेहड़ निवासी प्रकाश उन्हें बाढ़ के दौरान कटानरोधी कार्य कराने के लिए बलरामपुर जिले के हरदासपुर ले गया था। वहां राप्ती नदी में बोल्डर डालने और जाली बांधने का काम कराया गया। तीन महीने तक काम करने के बावजूद उनकी तीन लाख रुपये से अधिक की मजदूरी बकाया हो गई। काम पूरा होने के बाद प्रकाश ने गांव पहुंचकर मजदूरी का भुगतान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन मजदूरी नहीं दे रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.