लखीमपुरखीरी, नवम्बर 21 -- Lakhimpur Khiri News: बेहजम। शुक्रवार को लखीमपुर से बेहजम मार्ग नीमगांव थानाक्षेत्र के गौहरपुर पुलिया के पास ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में एक बाइक सवार युवक आ गया है। जिसको गंभीर चोटे लगी है। बेहजम पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि गन्ने के पर्ची लगाकर फरधान थानक्षेत्र के गुलचौरा गांव निवासी किसान दीपक अपने गांव जा रहा था। तभी ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। सामने से बाइक आ रहे बेहजम गांव निवासी मनीष गिरी पुत्र रामसागर ट्राली के नीचे आ गए। बेहजम चौकी इंचार्ज पन्नालाल सोनी ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...