लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: सम्पूर्ण नगर। सड़क हादसे में ट्रैक्टर व साइकिल के बीच टक्कर से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महंगा पुर निवासी बलविंदर सिंह का पुत्र दिलबाग सिंह देर शाम अपनी पत्नी की दवाई लेकर आंध्रा फार्म से महंगापुर घर की तरफ साइकिल से आ रहा था। इस दौरान एक चालक ट्रैक्टर लेकर आंध्रा फार्म जा रहा था। इसने साइकल सवार दिलबाग सिंह को टक्कर मारी दी। इससे दिलबाग सिंह की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में संपूर्णानगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में दिलबाग सिंह की मौत हो गई है। ट्रैक्टर गिरधर पुरी का है। जिससे क़ब्ज़े में लेकर थाने खड़ा करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...