लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- Lakhimpur Khiri News: भीरा थाना क्षेत्र के कुकरा रोड पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से गंभीर रूप से घायल युवक को बिजुआ सीएचसी भिजवया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय संजय पुत्र श्यामलाल निवासी नौगवां थाना भीरा के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Raebareli News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...