Lakhimpur Khiri News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- Lakhimpur Khiri News: सीतापुर से लखीमपुर को जा रही मालगाड़ी की चपेट में बुजुर्ग आ गया। इसके चलते उसकी मौत हो गयी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सोमवार को दोपहर के समय सीतापुर से लखीमपुर जा रही एक मालगाड़ी की चपेट में बुर्जुग आ गया। ट्रेन की चपेट में आने वाला बुजुर्ग चक कमलापुर का रहने वाला 80 वर्षीय सुंदरलाल था। सुंदरलाल किसी काम से रेल ट्रेक पास मौजूद था। उसी समय कादीपुर सानी के पास ट्रेन की चपेट में आ गया। बुजुर्ग की वहीं पर मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.