लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। रविवार रात करीब पौने दस बजे सीएचसी के सामने सिंगाही रोड पर जा रही एक तेज रफ्तार वैगन आर कार सड़क पर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां उनका प्राथमिक इलाज व मरहम पट्टी करके जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि कार में किन्नर सवार थे। ड्राइवर नशे में था। घायलों में राजस्थान की काजल, मुस्कान अलीगढ़, रानी, चंद्रलली और कमल कस्ता तथा रजनीश निवासी शाहजहांपुर शामिल हैं। सूचना पर पहुंचे पुलिसवालों ने घटना की जानकारी जुटाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...