Lakhimpur Khiri News: ट्रांसफार्मर की चिंगारी से जला एक एकड़ गन्ना
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 26 -- Lakhimpur Khiri News: चपरतला। ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया है। हैरमखेड़ा निवासी बलराम का करीब एक एकड़ गन्ना जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि बलराम के पास इतनी ही खेती है और इसी में उनका पूरा गन्ना लगा था। फसल जलने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। गन्ने की फसल जलने से बलराम और उनके परिवार के लोग परेशान हैं। परिवार को अब अपनी आजीविका की चिंता सता रही है। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई शिव प्रकाश जोशी ने बताया कि किसान से आवश्यक फार्म भरवाया जाएगा और नियमानुसार बिजली विभाग से मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.