लखीमपुरखीरी, सितम्बर 1 -- Lakhimpur Khiri News: शहर में सक्रिय टोंटी चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पकड़े गए आरोपियों में दंपति और एक कबाड़ी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 12 स्टील की टोंटी, एक रिंच और घटना में प्रयोग की गई मोटर साइकिल बरामद हुई है। सभी को कोर्ट भेजा गया है। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शहर के अलग अलग मोहल्लों से टोटियां चोरी होने की सूचनाएं मिल रही थीं। वहीं घटनाओं के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी वायरल हुई। घटना में एक पीड़ित की ओर से मुकदमा भी दर्ज किया गया था। वायरल सीसीटीवी फुटेज का संज्ञान लेते हुए घटना के खुलासे में टीमें लगी थीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए तीन आरोपियों सचिन कुमार निवासी मोहल्ला कोरियाना, मिदनिया गढ़ी, पत्नी राखी व याकूब निवासी गोटैय्याबाग को नहरिया...