लखीमपुरखीरी, जुलाई 29 -- Lakhimpur Khiri News: जिले में आए भाजपा किसान मोर्चा देवेन्द्र चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा अवध क्षेत्र अरुण सिंह गप्पू ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाएं बताई और पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी दी। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंजी. अंकित अवस्थी ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसानों को सरकार से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दें। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने को लगातार काम कर रही है। इस दौरान प्रगतिशील किसान, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ह...