लखीमपुरखीरी, जुलाई 6 -- Lakhimpur Khiri News: थाना क्षेत्र में निकली शारदा नहर किरियारा गांव के निकट झाल में शव फंसे होने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शव देखे जाने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला गया जो एक किशोर का नग्न अवस्था में है। पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। ग्रामीणों के अनुसार किरयारा गांव के निकट शारदा नहर की झाल में एक किशोर का शव नग्न अवस्था में फंसा हुआ था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: 24 घंटे में नहर से मिले तीन शव, इलाके में सनसनी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त न...