Lakhimpur Khiri News: झांकियों के साथ निकली वामन द्वादशी की शोभायात्रा
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- Lakhimpur Khiri News: सिंगाही। ग्राम पंचायत सिंगहा कलां के मजरा सिंगहा खुर्द में वामन द्वादशी महोत्सव के तहत नवयुवक समाज सेवा एवं वामन द्वादशी महोत्सव समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक झांकियों से सजी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गांव में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इसमें शामिल आकर्षक धार्मिक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में युवाओं के साथ बच्चे और बुजुर्ग भी उत्साह के साथ शामिल हुए। पूरे गांव में देर रात तक धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। भ्रमण के बाद शोभायात्रा हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.