Lakhimpur Khiri News: झपकी लगने से खाईं में गिरी कार, महिला समेत चार घायल
लखीमपुरखीरी, जुलाई 17 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां (लखीमपुर), संवाददाता। उचौलिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम कोटरा के निकट गुरुवार रात चालक को झपकी आने से एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढों में जा गिरी। हादसे में एक बच्ची के सिर में चोट आने सहित महिला समेत चार लोग घायल हो गए। कार के एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया। रुद्रपुर (उत्तराखंड) निवासी विपुल गुप्ता (55) अपने परिवार के साथ अयोध्या से दर्शन कर घर लौट रहे थे। देर रात कोटरा गांव के पास चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर खाईं में उतर गई। सूचना पर एनएचएआई की हाईवे राहत एवं बचाव टीम और उचौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से बाहर निकालकर उचौलिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में विपुल गुप्ता, उनकी बेटी अनवी गुप्ता, सुमति गुप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.