लखीमपुरखीरी, अगस्त 22 -- Lakhimpur Khiri News: ममरी, संवाददाता। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ममरी कस्बे में शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो कांवड़ियों ने सड़क किनारे खड़ी कार में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कांवड़ियों को मामूली चोटें आईं जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई।जानकारी के अनुसार बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम कुटला निवासी 20 वर्षीय सुरेश कुमार और 18 वर्षीय मंझिला बाइक से छोटी काशी गोला स्थित शिव मंदिर में कांवड़ चढ़ाने जा रहे थे। शुक्रवार सुबह गोला शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर ममरी के निकट एक रिसॉर्ट के सामने सड़क किनारे खड़ी कार में उनकी बाइक जा भिड़ी। बताते हैं कि बाइक चालक को झपकी आने के कारण हादसा होने का अनुमान जताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- झपकी आने पर ट्रक चालक ने कांवड़ियों की ट्रॉली में मारी टक्कर, दो की मौत दुर्घटना ...