Lakhimpur Khiri News: ज्योति कलश रथ का भव्य स्वागत
लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- Lakhimpur Khiri News: मढ़िया घाट। क्षेत्र के लडैती देवी पेट्रोल पंप पर गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने ज्योति कलश रथ का भव्य स्वागत किया। यह रथ अखण्ड ज्योति एवं माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार द्वारा निकाला गया है। यह रथ क्षेत्र के मैगलगंज कस्बे के प्रमुख मार्गों से लोगों में जन जागरूकता का संदेश देते हुए निकला। फूलों और मालाओं से सजे इस रथ में माता भगवती देवी की प्रतिमा विराजमान है। इस दौरान कस्बे के प्रमुख गायत्री परिजन दीपक गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता, मंगू लाल, सुरेश बाजपेई, चंद्र भूषण बाजपेई, संजीत गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता, मुकेश गुप्ता, सहित तमाम गायत्री परिजन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.