लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्व विकास एवं समाजसेवी संस्था जेसीआई लखीमपुर खीरी द्वारा 9 से 15 सितंबर तक विविध आयोजनों के साथ 'जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह' मनाया जाएगा। संस्था अध्यक्ष जेसी सचिन अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने हेतु एक मंच प्रदान करना है। मीडिया एवं जनसंपर्क प्रभारी आर्येन्द्र पाल सिंह ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। 9 सितंबर को सौजन्या चौक पर प्रातः 9 बजे से सभी आयु वर्ग के लिए निःशुल्क खुला प्रश्न मंच, 10 सितंबर को पहली बार बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट, 11 सितंबर को अभिनंदन मैरिज लॉन में प्रातः 10 बजे से 'सुरीले स्टार्स' गायन प्रतियोगिता का ऑडिशन। 12 सितंबर को मिस्टर रीजन बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप, जिसमें विभिन्न ...