लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- Lakhimpur Khiri News: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को जिला जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए सुबह से ही बहनों का तांता लग गया। सुबह 8 बजे से मिलाई की प्रक्रिया शुरू होते ही जेल परिसर के बाहर बहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दूर-दराज से पहुंचीं बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं। जेल प्रशासन ने त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया ने बताया कि सुबह 8 बजे से मिलाई शुरू करा दी गई है, जो पूरे दिन शाम तक चली, ताकि कोई भी बहन अपने भाई से मिले बिना वापस न लौटे। यह भी पढ़ें- जेल से आंगन तक गले लगाया, भाई-बहन का प्यार लहराया सुरक्षा नियमों का पालन कराने के लिए जेल गेट पर सघन तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा कारणों से खु...