लखीमपुरखीरी, जुलाई 10 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। डीएम अंजनी कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ खनन विभाग का अभियान लगातार जारी है। माह जून 2026 में एम-चेक ऐप के माध्यम से करीब 300 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए गए 62 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 18.95 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया।खनन विभाग के अनुसार, गत वर्ष जून 2025 तक 78 वाहनों पर कार्रवाई की गई थी। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में जून 2026 तक कुल 110 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई कर 38.70 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया जा चुका है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। खनन अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि डीएम अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन और अवैध ...