लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- Lakhimpur Khiri News: जिला स्तरीय पंच सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में होगा। शाम को साढ़े चार बजे से आयोजित होने वाले इस सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर ब्लाक से पांच प्रधानों को बुलाया गया है। क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के प्रतिनिधियों को इस सम्मेलन में बुलाया गया है। वहीं सभी जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ मौजूद रहेंगे। मनरेगा की जगह शुरू की गई वीबीजीरामजी योजना की जानकारी, योजना के प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए ब्लाकों पर पंच सम्मेलन आयोजित किए गए। वहीं अब जिला स्तरीय पंच सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को होने जा रहा है। यह भी पढ़ें- पंच सम्मेलन में दी गई जानकारी उपायुक्त श्रम रोजगार अमित सिंह परिहार ने बताया कि इस सम्मेलन में हर ब्लाक से पांच-पांच प्रधानों (प्रशासकों) को बुलाया गया है। ...