लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 20 -- Lakhimpur Khiri News: फरधान थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितयों में जहर खाने से एक विवाहिता की दो दिन तक चले इलाज के बाद मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। फरधान थाना क्षेत्र के अमनियां गांव निवासी 40 वर्षीय आरती देवी पत्नी कैलाश उर्फ गोगे ने घरेलू कलह के चलते 18 अक्टूबर को दोपहर में जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मोतीपुर ट्रॉमा सेंटर ले गए थे। जहां इलाज के दौरान आज 19 अक्टूबर को दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष फरधान निराला तिवारी ने बताया कि घटना की बाबत अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...