Lakhimpur Khiri News: जसनगर में बाढ़ से बचाव कार्य का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- Lakhimpur Khiri News: तिकुनियां। मोहाना और कर्णाली नदी में बढ़े जलस्तर से तहसील निघासन के ग्राम जसनगर स्थित गिरिजा बैराज के एफ्लक्स बंधे के समीप नदी का कटान जारी है। इसे रोकने के लिए शारदा नगर सिंचाई खंड की ओर से युद्धस्तर पर बाढ़ से बचाव कार्य चल रहा है। बुधवार को इन कार्यों का जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम यदुवीर सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड अजय कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड शारदा नगर करणपाल गंगवार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी और ग्रामवासी मौजूद रहे। डीएम ने अधिकारियों से अब तक की गई कार्रवाई और आगे की कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कटान रोकने के कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। बचाव कार्यों को तेज गति से, पूरी गुणवत्ता और तकनीकी मानको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.