लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: भानपुर, संवाददाता। भीरा थाना क्षेत्र के भानपुर गांव से शनिवार को 251 कांवड़ियों का जत्था बाबा गदाईनाथ मंदिर से जल भरकर गोला के लिए रवाना हुआ। कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।कांवड़ियों ने बाबा गदाईनाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पवित्र जल भरा। इसके बाद डीजे और भक्ति गीतों के बीच कांवड़ियों का जत्था गोला के लिए रवाना हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा श्रद्धालु शामिल रहे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया और उनके लिए जलपान की व्यवस्था भी की। यह भी पढ़ें- Munger News: सुबह उमस भरी गर्मी से परेशान रहे कांवरिये, दोपहर में बारिश से मिली राहत 251 कांवड़ियों की ...