लखीमपुरखीरी, सितम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज। विकासखंड मितौली क्षेत्र के चौगानपुर गांव में जलभराव और कीचड़ की समस्या से परेशान सैकड़ों ग्रामीणों ने मंगलवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण कीचड़युक्त पानी में खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। बाद में पानी में तख्त डालकर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव पर विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। रास्तों पर कीचड़युक्त पानी भरा होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ग्रामीणों का कहना था कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्...