Lakhimpur Khiri News: जलभराव से त्रस्त पटेल नगर के लोगों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। तीन दिन में हुई तेज बारिश के बाद पटेल नगर इलाके में हालात बद से बदतर हो गए हैं। पूरे क्षेत्र में भीषण जलभराव के कारण सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं। घरों के बाहर गंदा पानी जमा होने से लोगों का पैदल निकलना तक दूभर हो गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय नागरिकों का सीधा आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन ने उनकी समस्याओं से पूरी तरह मुंह मोड़ लिया है। कई बार गुहार लगाने के बावजूद जलनिकासी का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया। नगर पालिका की अनदेखी से नाराज पटेल नगर के दर्जनों निवासी सोमवार को लामबंद होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बारिश के बाद चौथे दिन भी बिजली आपूर्ति ठप, आक्रोशित लोगों ने कलेक्ट्रेट पावर हाउस पर किया घेराव लोग प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.