लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: रजागंज, संवाददाता।गोला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमुनहा निवासी अनिल कुमार पुत्र रामाशरे के घर से चोर शनिवार की रात दो भैंसा और एक भैंस चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर पशुपालक ने आसपास के क्षेत्र में पशुओं की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। चोरी की घटना से पशुपालक में हड़कंप मच गया।बताया जाता है कि घटना रात करीब एक से दो बजे के बीच हुई। पशु मालिक को इसकी जानकारी सुबह करीब तीन बजे हुई। इसके बाद उन्होंने आसपास के क्षेत्र में पशुओं की तलाश की और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित अनिल कुमार के अनुसार चोरी हुए पशुओं में दो भैंसा और एक भैंस शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरी हुए पशुओं की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...