Lakhimpur Khiri News: जबरन कब्जा जमाने और मारपीट की धमकी देने का आरोप
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 16 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। कृषि उत्पादन मंडी समिति में दुकानों के आवंटन और उनके सामने कारोबार करने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अपनी आवंटित दुकानों के सामने दूसरे लोगों द्वारा जबरन दुकान लगाने और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सब्जी आढ़ती फिदा हुसैन ने मंडी परिषद के आयुक्त से शिकायत की है। मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी फिदा हुसैन पुत्र नबी हुसैन कृषि उत्पादन मंडी समिति में फिदा हुसैन एंड कंपनी के नाम से सब्जी की आढ़त चलाते हैं। उनका कहना है कि उन्हें शासन की ओर से दुकानें आवंटित हैं और उन्हीं पर उनका कारोबार संचालित होता है। आरोप है कि पड़ोस में कारोबार करने वाले तीन भाई दबंगई के बल पर उनकी दुकानों के सामने अपनी दुकान लगा देते हैं। इससे उनका व्यापार प्रभावित होता है। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.